Sports

भारत के हाथों मिली हार के बाद जमकर भड़के पाक टीम के डायरेक्टर, बोले- ये ICC नहीं BCCI का इवेंट है

भारतीय टीम ने अहमदाबाद में खेले गए विश्व कप मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने रिकॉर्ड आठवीं बार पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच अपने नाम किया। बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए।

इसके जवाब में भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 30.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत-पाक मैच के बाद पाकिस्तान टीम के डायरेक्टर मिकी आर्थर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बड़ा बयान दिया।

वह भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान स्टेडियम में चल रहे गानों को देखकर काफी निराश हुए। उन्होंने बीसीसीआई पर निशाना साधने हुए एक बयान दिया जो काफी तेजी से वायरल कर रहा है।

दरअसल, भारत के खिलाफ पाकिस्तान (IND vs PAK) की हार के बाद पाक टीम के डायरेक्टर मिकी आर्थर (Mickey Arthur) काफी भड़के हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि आज रात ऐसा नहीं लग रहा था कि यह कोई आईसीसी इवेंट है, मुझे ऐसा लग रहा था कोई बीसीसीआई इवेंट है।

इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि मैं इसे बहाने के तौर पर नहीं लेना चाहूंगा और मैं नहीं चाहता कि कुछ और कहूं ताकि मुझ पर फाइन लगाया जाए। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तेजी से अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

भारत ने पाकिस्तान को विश्व कप में रिकॉर्ड आठवीं बार हराया

रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने विश्व कप 2023 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इसके अलावा भारतीय टीम ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड आठवीं बार धूल चटाई। पाकिस्तानी टीम वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खिलाफ कभी जीत नहीं पाई है। भारतीय टीम की रिकॉर्ड 8वीं जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, पाकिस्तान टीम चौथे पायदान पर है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…

4 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

18 घंटे ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

18 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

19 घंटे ago