Sports

विराट कोहली का ट्रोल करने वालों पर निशाना, गौतम गंभीर से ‘लड़ाई’ के बाद इंस्टा पर शेयर किया ये संदेश

आईपीएल 2023 में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ। आरसीबी ने लखनऊ को हराकर ये मुकाबला जीता लेकिन ये मैच किसी और ही वजह से चर्चा में आ गया। मैच के दौरान विराट कोहली लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी नवीन उल हक और मेंटॉर गौतम गंभीर से भिड़ गए। मैदान पर जमकर ड्रामा हुआ।

विराट कोहली ने दिया ट्रोलर्स को जवाब

विराट कोहली और गौतम गंभीर की इस बहस के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को ही काफी ट्रोल किया जा रहा है। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को सुबह-सुबह ही उन्हें ट्रोल करने वालों को जवाब दे दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की जिसका साफ मतलब था कि उन्हें दूसरों की राय से कोई फर्क नहीं पड़ता।

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

कोहली ने जो स्टोरी शेयर की उसमें लिखा था, ‘जो भी आप सुनते हैं वो राय है हकीकत नहीं। जो भी आप देखते हैं वह नजरिया है सच्चाई नहीं।’ उनकी इस स्टोरी को सोमवार की घटना के साथ ही जोड़कर देखा जा रहा है। कोहली ने एक स्टोरी से आलोचना करने वाले हर शख्स को जवाब दे दिया।

विराट कोहली और गंभीर के बीच हुई बहस

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद मैच खत्म होने के बाद शुरू हुआ। मैच के दौरान कोहली की नवील उल हक से बहस हुई थी। जब आखिर में हाथ मिलाने की बारी आई तो फिर दोनों भिड़ गए। इसके बाद मेयर्स और कोहली बातचीत कर रहे थे और तभी गंभीर आकर मेयर्स को ले गए।

गौतम गंभीर और विराट कोहली पर लगा जुर्माना

बस यहीं से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। केएल राहुल और अंपायर्स को बीच में आकर दोनों को अलग करना पड़ा। इस घटना के कारण आईपीएल ने दोनों पर 100 प्रतिशत मैच फीच का जुर्माना लगाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

2 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

3 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

3 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

4 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

13 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

14 घंटे ago