Sports

MI vs PBKS: अर्शदीप बने पंजाब की जीत के हीरो, पर स्टंप तोड़ गेंदबाजी कर लाखों का किया नुकसान, जानिए कैसे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

22 अप्रैल शनिवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से हुआ. यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. पंजाब किंग्स ने एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई को 13 रनों से हरा दिया है. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पंजाब ने मुंबई को जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य दिया है. जवाब में मुंबई की टीम छह विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी. पंजाब की ओर से आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आये अर्शदीप सिंह ने अपने दो लगातार गेंद पर दो बार मिडल स्टंप तोड़ दी. उनकी यह स्टंप तोड़ गेंदबाजी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

अर्शदीप सिंह ने स्टंप तोड़ कराया लाखों का नुकसान

अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में तिलक वर्मा और नेहाल बधेरा मुंबई इंडियंस के दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. पहले उन्होंने तिलक वर्मा को मैच के महत्वपूर्ण मोड़ पर बोल्ड किया तो वहीं इसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर नेहाल बधेरा को बोल्ड कर पंजाब किंग्स की जीत पर मुहर लगा दी. उन्होंने इन दोनों बल्लेबाजों को बोल्ड किया. उनकी यह दोनों गेंदे इतनी खतरनाक थी की दोनों ही बार स्टंप टूट गए. मुकाबले में पंजाब को तो शानदार जीत मिली पर अर्शदीप ने दो स्टंप तोड़ लाखों का नुकसान करा दिया.

दरअसल, आईपीएल मैच में एलईडी स्टंप का इस्तेमाल होता है. इसके एक सेट की कीमत करीब 25-30 लाख रुपये होते हैं. वहीं एक मैच में दो सेट स्टंप का इस्तेमाल होता है. मतलब इसकी कीमत 50-60 लाख रुपये होगी. ऐसे में अर्शदीप ने लगातार दो गेंदों पर दो स्टंप तोड़ लाखों का नुकसान कर दिया है. आपको बता दें कि मुंबई के खिलाफ इस रोमांचक मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किया. उनके इस शानदार बॉलिंग के दमपर ही मुंबई जीत से 13 रन दूर रह गई और यह मुकाबला हार गई.

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

4 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

4 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

13 घंटे ago