भारतीय क्रिकेटर खुद को फिट रखने के लिए इंजेक्शन लेते हैं। यह खुलासा टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने ZEE न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में किया है।
57 साल के पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा ने खुलासा किया- ‘भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इंजेक्शन लेते हैं और 80% फिट होने पर भी 100% फिट हो जाते हैं। ये पेन किलर नहीं हैं। इन इंजेक्शन में ऐसी दवा होती है जो डोप टेस्ट में नहीं पकड़ी जाती है।’
शर्मा ने आगे कहा- ‘नकली फिटनेस के लिए इंजेक्शन लेने वाले इन सभी खिलाड़ियों के पास क्रिकेट के बाहर अपने डॉक्टर हैं, जो उन्हें शॉट्स मुहैया कराते हैं। ताकि उन्हें महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह से फिट माना जा सके।’
अब कुछ पॉइंट में जानिए चेतन ने क्या कहा…?
कप्तानी छोड़ने पर गांगुली ने कोहली से कहा था- ‘एक बार सोच लो’
चेतन ने कोहली के कैप्टेंसी विवाद पर खुलासा करते हुए कहा- ‘कोहली को लगा कि BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की वजह से उन्हें कप्तानी गंवानी पड़ी, लेकिन ऐसा नहीं है सिलेक्शन कमेटी की वीडियो कॉन्फ्रेंस में 9 लोग थे, गांगुली ने कोहली से कहा था कि कप्तानी छोड़ने के बारे में एक बार सोच लो। मुझे लगता है कि कोहली ने इसे नहीं सुना।’
उसके बाद कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेवजह यह मुद्दा उठा दिया। कोहली ने कहा था- मुझे डेढ़ घंटे पहले बताया गया कि मुझे कप्तानी छोड़नी होगी। विराट, सौरव पर पलटवार करना चाहते थे।’
एक महीने पहले दोबारा बने थे चीफ सिलेक्टर
चेतन शर्मा एक महीने पहले दूसरी बार भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर बने थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की नई सीनियर सिलेक्शन कमेटी में शर्मा के अलावा शिवसुंदर दास, सलिल अंकोला, सुब्रतो बनर्जी और श्रीधरन शरत चार अन्य मेंबर्स हैं। वे नवंबर में टी-20 वर्ल्ड कप से टीम के बाहर होने के बाद चीफ सिलेक्टर पद से हटाए गए थे।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…