समस्तीपुर :- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा के 26वें दिन 14 फरवरी को समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर देसुआ गांव पहुंचे। जहां उन्होंने रिमोट के जरिए जिले के कुल 341 करोड़ 67 लाख की लागत से बने 221 सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने जल-जीवन-हरियाली योजना के अंतर्गत पुनर्जीवित किए गये एक तालाब और स्थानीय किसानों द्वारा की जा रही स्ट्रॉबेरी, ओल जैसी व्यवसायिक खेती का निरीक्षण भी किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवानपुर देसुआ में ही काली मंदिर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया। साथ ही इसी कैम्पस में लगाए गए विभिन्न सरकारी विभाग के स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इस मौके पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि समाधान यात्रा का उद्धेश्य पूरा हो रहा है। समस्तीपुर में किसानों की खेती और स्टॉल देखकर मुख्यमंत्री काफी खुश नजर आये।
बता दें कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भगवानपुर देसवा में आयोजित कार्यक्रम के बाद वह सड़क मार्ग से समस्तीपुर समाहरणालय पहुंचे। जहां समाहरणालय स्थित सभागार में उन्होंने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उनके साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी मौजूद थे।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…