Sports

वाह ईशान किशन… ठोका वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, सचिन-सहवाग-रोहित 200 मारने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी

बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने इतिहास रच दिया है. ईशान किशन ने यहां दोहरा शतक जड़ दिया और बांग्लादेशी बॉलिंग के परखच्चे उड़ा दिए. ईशान किशन वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

ईशान किशन ने 126 बॉल में अपना दोहरा शतक पूरा किया, जिसमें उन्होंने 23 चौके और 9 छक्के जमाए. ईशान ने करीब 160 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस ऐतिहासिक पारी में ईशान किशन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

दोहरा शतक जड़ने के कुछ देर बाद ही ईशान किशन आउट हो गए और उनकी पारी 210 के स्कोर पर खत्म हुई. ईशान ने 131 बॉल में 210 रन बनाए, जिसमें 24 चौके, 10 छक्के शामिल रहे. वनडे क्रिकेट में भारत के लिए वह किसी एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं.

ईशान किशन ने शुरुआत से ही बांग्लादेशी बॉलर्स पर दबाव बनाया और एक छोर से रनों की बरसात करते रहे. ईशान किशन ने 86 बॉल में अपना शतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद तो मानो वह बांग्लादेशी बॉलर्स पर कहर बनकर टूट पड़े.

भारत के लिए वनडे में सबसे बड़ी पारी 
•    रोहित शर्मा- 264
•    वीरेंद्र सहवाग- 219
•    ईशान किशन- 210
•    रोहित शर्मा- 209
•    रोहित शर्मा- 208*
•    सचिन तेंदुलकर- 200*

रोहित के बाहर होने की वजह से मिला मौका 

बता दें कि टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, इसी वजह से ईशान किशन को प्लेइंग-11 में जगह मिली. ईशान ने इस मौके का फायदा उठाया और शुरुआत से ही बांग्लादेशी बॉलर्स पर टूट पड़े. 24 साल के ईशान किशन ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 9 ही वनडे मैच खेले हैं (इस मुकाबले से पहले), जिनमें उनके नाम 267 रन दर्ज थे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

11 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

14 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

14 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago