इशान किशन ने बांग्लादेशी गेंदबाजों को नचाकर 2 महीने बाद वनडे टीम में जोरदार वापसी की. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में जोरदार शतक जड़ दिया. ये उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में मेडन शतक है.
रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग करने उतरे इशान ने भारत के लिए पिछला वनडे इसी साल 11 अक्टूबर को दिल्ली के साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, मगर उस मुकाबले के बाद उन्हें वनडे टीम में मौका नहीं मिला. अब रोहित के चोटिल होने की वजह से इशान को बांग्लादेश दौरे पर तीसरे वनडे में मौका मिला तो उन्होंने इस मौके पर चौका लगा दिया और मेजबान गेंदबाजों को सबक भी सिखाया. इशान ने अपनी शतकीय पारी में चौके छक्कों की बारिश की.
इशान शिखर धवन के साथ ओपनिंग करने उतरे थे, मगर भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और शिखर धवन के रूप में भारत ने 15 रन पर पहला विकेट गंवा दिया.
इस झटके के बाद इशान को विराट कोहली का साथ मिला और उन्होंने अपनी रफ्तार बढ़ाई. कोहली का साथ पाकर तो भारतीय सलामी बल्लेबाज ने मेजबान की क्लास लगा दी.
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…