Sports

‘जिम्बाब्वे ने भारत को हराया तो मैं जिम्बाब्वे के किसी व्यक्ति से करूंगी शादी’, पाक अभिनेत्री का अनोखा ट्वीट वायरल…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

T20 World Cup 2022: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना आखिरी मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है. यदि जिम्बाब्वे इस मैच में जीत हासिल करेगा तो इसका फायदा पाकिस्तान को मिल सकता है. पाकिस्तानी फैंस अलग-अलग तरह से कामना कर रहे हैं कि जिम्बाब्वे यह मैच जीते. पाकिस्तानी अभिनेत्री ने अब इसको लेकर अनोखा ट्वीट किया है. सहर शिनवारी नामक अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में जिम्बाब्वे के लोगों के सामने एक ऑफर रखा है.

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं जिम्बाब्वे के किसी व्यक्ति से शादी करूंगी यदि उनकी टीम ने चमत्कार करते हुए किसी तरह भारत को आखिरी मैच में हरा दिया.”

भारत अपने तीन मैच जीत चुका है और उनके लिए सेमीफाइनल में जाने का रास्ता काफी आसान है. पाकिस्तान के लिए मामला उलटा है और उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी दांव-पेंच लगाने पड़ेंगे. सबसे पहले तो पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहा मैच जीतना होगा और इसके बाद उन्हें अपना आखिरी मैच भी जीतना होगा. इसके अलावा उन्हें भारत की हार या फिर दक्षिण अफ्रीका के आखिरी मैच में भी हार की उम्मीद करनी होगी.

जिम्बाब्वे से खुद हार चुकी है पाकिस्तान

भले ही पाकिस्तान के लोग कामना कर रहे हैं कि जिम्बाब्वे चमत्कार करके भारत को हरा दें, लेकिन वे खुद जिम्बाब्वे का शिकार बन चुके हैं. जिम्बाब्वे ने केवल 130 रन बनाने के बावजूद पाकिस्तान को हरा दिया था और उनके सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को करारा झटका दिया था.

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

9 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

15 घंटे ago