Sports

टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को हराया, भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. और दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप से बाहर कर दिया है. सुपर संडे के पहले मुकाबले के परिणाम ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है.

वहीं इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की हार से पाकिस्तान और बांग्लादेश की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जीवित हो गई हैं. अब बांग्लादेश और पाकिस्तान में से जो भी टीम जीतेगी वो सीधा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जायेगी.

इस मैच के बाद भारत ग्रुप 2 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है. वहीं मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर नीदरलैंड्स को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया था. नीदरलैंड्स ने 20 ओवर में 158 रन बनाए और जीत के लिए मिले 159 रनों का पीछा करते हुए अफ्रीकन टीम 145 रन ही बना पाई और ये मुकाबला 13 रन से हरा गई. हैरानी की बात ये है कि दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज़ 30 से ज़्यादा रन नहीं बना पाया.

नीदरलैंड्स की तरफ से कॉलिन एकरमैन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 26 गेंद में 41 रन की बेहतरीन पारी खेली. वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से केशव महाराज ने 2 विकेट चटकाए.

Avinash Roy

Recent Posts

खानपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम से भारी मात्रा में आभूषण लूटकांड का समस्तीपुर SP ने किया खुलासा, 6 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुरगाहर में बीते 13 फरवरी को…

6 घंटे ago

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की बकाया राशि भुगतान करने की मांग, RJD ने बिहार विधानसभा में किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत कथित तौर पर बकाया दो लाख रुपये के भुगतान…

8 घंटे ago

पटोरी स्थित टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक की हार्ट अटैक से मौ’त

समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी स्थित गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पर्स चुराकर भाग रही महाराष्ट्र की तीन महिला चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान…

12 घंटे ago

मोहनपुर में चोरी की दो बाइक और पांच मोबाइल के साथ 6 बदमाश हुए गिरफ्तार

समस्तीपुर/मोहनपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र में घटी एक आपराधिक घटना के बाद उसमें संलिप्त अपराधियों…

12 घंटे ago

डीपीओ स्थापना के साथ जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की वार्ता में रखी गयी समस्याएं

समस्तीपुर : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ डीपीओ, स्थापना कुमार सत्यम की…

13 घंटे ago