Sports

जिम्बाब्वे की जीत के हीरो रहे पाकिस्तान मूल के सिकंदर रजा, मिडिल ऑर्डर की तोड़ी कमर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

ज़िम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान को सनसनीखेज मुकाबले में एक रन से हरा दिया. पाकिस्तान को आखिरी एक गेंद में तीन रन बनाने थे. लेकिन उनके बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सके. पाकिस्तान के छह विकेट गिरने के बाद मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका था. आखिरी ओवर में जीत के लिए पाकिस्तान को 11 रन की जरूरत थी. लेकिन पाकिस्तान ये रन नहीं बना सका और एक रन से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. अब पाकिस्तान के सामने टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

इस मैच के हीरो रहे पाकिस्तानी मूल के सिकंदर रजा. उन्होंने 25 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके और पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी. इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज उबर नहीं पाए और आखिर में हार का सामना करना पड़ा.

कप्तान इर्विन की 14वां ओवर सिकंदर रजा को दिया और उन्होंने इसे बखूबी अंजाम दिया, जब पहले अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शादाब और हैदर को एक के बाद एक दो गेंदों में आउट कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया. इसके पहले पाकिस्तान 13वें ओवर तक तीन विकेट पर 80 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था. लेकिन रजा के दो विकेट चटकाने के बाद पाकिस्तान का स्कोर 88 पर पांच हो गया. फिर 16वां ओवर लेकर आए रजा ने अर्धशतक के नजदीक पहुंच रहे मसूद को आउटकर पाकिस्तान के ताबूत में आखिरी कील ठोंक दी. यहां से पाकिस्तान की बल्लेबाजी उबर नहीं पाई.

रजा ने कहा- भावनाएं इतनी प्रबल हैं कि बोल नहीं पा रहा

प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए सिकंदर रज़ा ने मैच के बाद कहा, “मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या बोलूं. शायद इन सभी भावनाओं के कारण मेरा गला सूख गया है. मैं आपको बता नहीं सकता कि मुझे इस टीम पर कितना गर्व है. जिस तरह से हमारे तेज़ गेंदबाज़ों ने शुरुआती ओवरों में गेदबाज़ी की वह अविश्वसनीय है. जिस तरह से हमने मैदान में उनका समर्थन किया और जिस तरह से हम विश्वास बनाए रखे, मुझे नहीं लगता कि अभी मैं कुछ भी साझा कर सकता हूं.”

जिम्बाव्बे ने बनाए 130 रन, फिर उसका बचाव भी किया

ज़िम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 130 रन बनाए थे. ज़िम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 31 रन सीन विलियम्स ने बनाए. कप्तान इरविन और ब्रैड इवांस ने 19-19 रन की पारी खेली. पाकिस्तान के लिए स्पिन गेंदबाज शादाब खान ने कमाल किया और तीन विकेट झटके. वहीं, मोहम्मद वसीम जूनियर ने चार विकेट लिए. हारिस रऊफ को एक विकेट मिला. टीम ने कम स्कोर खड़ा किया, इसके बाद उसका बचाव भी किया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

6 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

6 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

16 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

16 घंटे ago