Rosera

समस्तीपुर में 50 साल के शिक्षक को 20 साल की छात्रा से हुआ प्यार, दोनों ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 
टेलीग्राम पर हमसे जुड़े

बिहार में मटुकनाथ और जूली की जैसी प्रेम कहानी फिर सामने आई है। समस्तीपुर में एक टीचर ने अपनी ही छात्रा से शादी कर ली। दोनों की उम्र में 22 साल का फर्क है। छात्रा कोचिंग पढ़ने आती थी। इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी कर ली। इसका वीडियो सामने आया है।

मामला समस्तीपुर के रोसड़ा बाजार का है। टीचर ने गुरुवार को मंदिर में जाकर शादी रचाई। शादी के गवाह आसपास के लोग बने। टीचर की उम्र 42 साल है, जबकि छात्रा 20 साल की है। शादी में आए लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।

कोचिंग में प्यार हुआ, कोर्ट मैरिज भी की

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि श्वेता कुमारी रोसडा बाजार स्थित संगीत कुमार के कोचिंग में इंग्लिश पढ़ने आती थी। वहीं, दोनों में प्यार शुरू हुआ। फिर दोनों ने प्रेम विवाह किया। बाद में उसे कानूनी मान्यता देने के लिए कोर्ट मैरिज कर लिया। दोनों रोसड़ा बाजार के ही रहने वाले हैं। दोनों के घर की दूरी लगभग 800 मीटर है। शिक्षक का पत्नी की देहांत कई वर्ष पहले हो गया था।

देखिये वीडियो:

जानिए बिहार के मटुकनाथ-जूली की प्रेम कहानी…

बिहार के रहने वाले मटुकनाथ पटना यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर थे। प्रोफेसर मटुकनाथ ने एक कैंप लगाया था। इस कैंप में यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट जूली भी पहुंची थी। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई। दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया। इसके बाद दोनों के बातचीत शुरू हो गई। वहीं, मटुकनाथ पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। इस प्यार के लिए मटुकनाथ ने अपनी शादी को भी दांव पर लगा दिया और नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा। इसके बावजूद दोनों खुलकर इश्क फरमाते रहे।

दोनों की तस्वीरें अखबरों में छपने लगी और मटुकनाथ लव गुरु के नाम से फेमस हो गए। मटुकनाथ और जूली की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जिसमें मटुकनाथ जूली को रिक्शा पर बिठाकर उसे चलाते हुए नजर आए थे। इतना ही नहीं इस प्रेम कहानी के चक्कर में मटुकनाथ को जेल तक जाना पड़ा। बाद इस प्रेम कहानी की तस्वीर पूरी तरह बदल गई। दोनों के बीच दूरियां इतनी बढ़ गई कि जूली सात समंदर पार जिंदगी और मौत से जूझ रही है और मटुकनाथ आज भी घर में जूली की तस्वीर निहारते रहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

3 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

4 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

5 घंटे ago