समस्तीपुर SP ने पटोरी थानाध्यक्ष को किया निलंबित, विभागीय कारवाई भी चलेगी, शराब तस्करों को पहुंचाया था फायदा
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पटोरी थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हें। डीएसपी बीके मेधावी के रिपोर्ट पर एसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित किया है। इसके अलावे थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह पर विभागीय कारवाई भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: स्कॉर्पियो से बियर बरामदगी पर उठा सवाल, समस्तीपुर पुलिस ने FIR में नहीं किया जब्ती का जिक्र, SP ने जांच के दिये आदेश
बता दें की स्कार्पियो गाड़ी से पुलिस ने 225 केन बीयर बरामद किया था लेकिन स्कार्पियो के बदले पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी में मोटरसाइकिल दर्शाया था। इसकी शिकायत मिलने पर एसपी ने जांच का जिम्मा पटोरी के एसडीपीओ बीके मेधावी को एक सप्ताह पहले दिया था व एसडीपीओ ने इस मामले की जांच कर जांच प्रतिवेदन एसपी को दे दिया, जिस प्रतिवेदन के आलोक में एसपी ने पटोरी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। एसपी की कार्रवाई के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
स्कॉर्पियो से बियर बरामदगी पर उठा सवाल, समस्तीपुर पुलिस ने FIR में नहीं किया जब्ती का जिक्र, SP ने जांच के दिये आदेश#Samastipur #Patorihttps://t.co/SlKl6MPfsr
— Samastipur Town (@samastipurtown) July 31, 2025
