Dalsinghsarai

समस्तीपुर : कांवरिया पथ पर वाहनों पर पूर्ण तरह रहेगा रोक, बाइक भी नहीं चलेगी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अंतिम सोमवारी को कांवरिया पथ पर भारी वाहन से लेकर बाइक पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। दलसिंहसराय एसडीओ कार्यालय के कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ किशन कुमार ने बताया कि अंतिम सोमवारी को समस्तीपुर के थानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक को लेकर रविवार को कांवरिया बछवाड़ा के झमटिया से जल लेकर जाते है।

दलसिंहसराय के ढेपुरा से डैनी चौक से एसएच-88 के रेलवे ओवरब्रिज होते हुए काली चौक रूट से जाएगी। इस रूट पर रविवार को भरी वाहन के सिर्फ एनएच पर एक लाइन पर चलेगी। वहीं वाहन से जलाभिषेक को जाने वाले कावंरिया मुसरीघरारी से होते हुए समस्तीपुर जाएगी। इस दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

इन रास्तों पर अतिक्रमण करने वाले वाहन स्वामी, दुकानदारों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। शनिवार की सुबह से वाहनों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। वाहन चालकों और वाहन मालिकों से अनुरोध है कि एनएच- 28 किनारे तथा कांवरिया पथ से किनारे से अपनी अपनी वाहनों को हटा लेंगे। अभियान के दौरान पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया जाएगा। वहीं सेवा समिति से अनुरोध है वह अपने अपने सेवा स्थलों पर किसी भी प्रकार की संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन नहीं करेंगे। कार्यक्रम के कारण किसी भी प्रकार से विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन होती है तो उन सेवा समिति के सदस्यों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कावंरिया की सुविधा और सुरक्षा को लेकर चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई। गश्ती दल पथों पर लगातार गस्त करेगी। बैठक में उपस्थित डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि स्पीड राइडिंग नशा करने वाले लोगों पर पुलिस की विशेष ध्यान रहेगी। बैठक में डीसीएलआर प्रशांत रोमानिया, सीओ नेहा कुमारी, थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम, उजियारपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार, बिजली एसडीओ और जेई चंदन कुमार आदि बैठक में उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

5 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

9 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

13 घंटे ago