Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला ASI; लोगों ने पकड़कर दोनों को पीटा, कराई उठक-बैठक, SP ने किया लाइन हाजिर

समस्तीपुर के दलसिंहसराय में एक ASI को लोगों ने एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने मिलकर ASI और महिला की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा ASI दलसिंहसराय थाने में तैनात बताया जा रहा है। मामले की जानकारी के बाद समस्तीपुर के एसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया है। घटना शनिवार की बताई जा रही है, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ASI की पहचान नरेश पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेश पासवान पूर्णिया का रहने वाला है, जो करीब एक साल पहले यहां तैनात किया गया था। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग नरेश पासवान और उसके साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई महिला के साथ मारपीट कर रहे हैं। लोग दोनों के लिए अभद्र भाषा का भी यूज कर रहे हैं।

भीड़ ने महिला और ASI से कराई उठक-बैठक

वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ में मौजूद लोगों ने सजा के तौर पर महिला और ASI से 10-10 बार कान पकड़कर उठक-बैठक कराई। हालांकि, इस दौरान ASI भीड़ में मौजूद लोगों से कान पकड़कर माफी मांगता दिख रहा है। वो बोल भी रहा है कि आज के बाद ऐसी गलती नहीं होगी।

लोगों के अनुसार, महिला बेगूसराय जिला के मंसूरचक थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली है। वो नरेश पासवान के लिए खाना बनाती है। शनिवार को जब महिला ASI नरेश पासवान के घर खाना बनाने गई तो लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

घटना के संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि वीडियो की जानकारी बाद सीनियर अधिकारी के निर्देश पर एएसआई नरेश पासवान को लाइन हाजिर करते हुए पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

10 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

11 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

19 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

21 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

23 घंटे ago