Samastipur

समस्तीपुर में राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मुंगेर और एकलव्य की टीम ने दर्ज की जीत

समस्तीपुर : खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर के खेल मैदान में छह दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। उद्घाटन समारोह में डीएम रोशन कुशवाहा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, एनडीसी रजनीश कुमार राय, ओएसडी अलीएकराम, डीसीओ अनिल कुमार, प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार तथा जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर डीएम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने, अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने तथा जीत-हार से ऊपर उठकर खेल के वास्तविक उद्देश्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद डीएम ने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की। इससे पूर्व जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने आगंतुक अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं खेल बैज प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं, प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाई।

जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि छह दिनों तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन तीन आयु वर्गों—अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19—में किया जा रहा है। रविवार को अंडर-14 वर्ग के मुकाबले आयोजित हुए। प्रतियोगिता में बिहार के नौ प्रमंडलों के साथ एकलव्य की टीम को भी शामिल किया गया है। हालांकि, पूर्णिया, कोसी और भागलपुर प्रमंडलों की अंडर-14 टीमें पहले दिन प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुईं।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले जा रहे हैं। पहले मैच में मुंगेर प्रमंडल की टीम ने सारण प्रमंडल को 1-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे मुकाबले में बिहार एकलव्य की टीम ने मगध प्रमंडल को हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। राज्य स्तरीय इस आयोजन से बालिका खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। अगले छह दिनों तक मैदान में विभिन्न आयु वर्गों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दिनदहाड़े महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हुआ बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के ने एक महिला को निशाना बनाते…

5 घंटे ago

किडनी फेल्योर से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर; पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू

समस्तीपुर/पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में डायलिसिस सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। इसका…

5 घंटे ago

खानपुर में महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने वाला दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के आठ वार्ड पार्षदों को नगर आयुक्त ने किया नोटिस

समस्तीपुर : नगर निगम बनने के बाद से अब तक अपनी संपत्ति कर का भुगतान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

19 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

1 दिन ago