समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल और तिरहुत प्रमंडल के बीच खेला गया। रोमांच से भरे इस मुकाबले में सारण प्रमंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तिरहुत प्रमंडल को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः सारण की टीम ने बाजी मारते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। तिरहुत प्रमंडल की तनु कुमारी को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, सारण प्रमंडल की खुशबू कुमारी को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर तथा सारण प्रमंडल की ही अंशु कुमारी को सर्वश्रेष्ठ स्कोरर का पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण अनुशासन, मेहनत और टीम भावना है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे होने वाली प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…