समस्तीपुर : जिले में फरार अपराधियों और लंबे समय से लंबित मामलों के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न आपराधिक मामलों में वर्षों से फरार चल रहे छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा। गिरफ्तार आरोपितों में लगुनिया निवासी रामनारायण सिंह के पुत्र गौरी शंकर एवं कांता लाल शामिल हैं। दोनों वर्ष 2012 से मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे थे।
इसी गांव के स्व. राधेश्याम सिंह के पुत्र चंद्रकांत सिंह की भी इसी मामले में पुलिस को तलाश थी। वहीं, लगुनिया रघुकंठ निवासी नवल किशोर चौधरी के पुत्र राहुल कुमार चौधरी और रोहित कुमार चौधरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों वर्ष 2015 से मारपीट के मामले में फरार थे। इसके अलावा बेझाडीह वार्ड निवासी योगी पासवान के पुत्र विनोद पासवान को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे इन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी छह आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के आर्या समाज रोड स्थित जय मां भगवती ट्रेडर्स में…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम अगले तीन दिनों तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल और सोनपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड से होकर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और…
समस्तीपुर : श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल रविवार को एक नए शैक्षणिक अध्याय…
समस्तीपुर : देश की रक्षा में तैनात रहते हुए शहीद हुए सीआरपीएफ जवान राज गोपाल…
समस्तीपुर : इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को मालगोदाम चौक…