समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत विभाग पूरी तरह अलर्ट है। पर्व के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और किसी भी तरह की विद्युत दुर्घटना को रोकने के लिए विभाग की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में विद्युत अधीक्षण अभियंता कुमार गौरव ने विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार के साथ शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान वीआईपी घाट, राम गोविंद प्रसाद घाट, सतमलपुर घाट, प्रसाद घाट, नीम गली घाट, बीआरबी कॉलेज घाट और धर्मपुर घाट सहित अन्य प्रमुख छठ घाटों की विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों में लुंज-पुंज तारों को दुरुस्त कराने के साथ ही एचटी और एलटी लाइनों की स्थिति की जांच की गई। इसके अलावा पूर्व में कराए गए मेंटेनेंस कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कई स्थानों पर 11 केवी और एलटी लाइन के नंगे तारों को हटाकर कवर तार लगाए गए हैं। वीआईपी घाट, बीआरबी कॉलेज घाट और धर्मपुर घाट जाने वाले रास्तों में कवर तार बदलने का काम पूरा कर लिया गया है। शेष स्थानों पर भी नंगे तारों को कवर तार से बदलने की कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को गंडक नदी…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ और…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक विहार मोहल्ले में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत पूरे बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ की अलौकिक छटा,…