Samastipur

अब समस्तीपुर में महज 10 रुपये में OPD सेवा, 650 बेड का SK मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में SK मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की शुरुआत की गई। सिंघिया खुर्द में अस्पताल का उद्घाटन SK मंडल फाउंडेशन के अध्यक्ष SK मंडल और सचिव मोनी रानी ने किया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यहां मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इससे समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन के अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष SK मंडल ने कहा कि चिकित्सा को केवल व्यवसाय तक सीमित रखना उनका उद्देश्य नहीं है, बल्कि इसे सेवा और समर्पण का माध्यम बनाना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति के कारण किसी भी व्यक्ति को बेहतर इलाज से वंचित नहीं रहना चाहिए। मरीजों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। OPD में सिर्फ 10 रूपये के शुल्क पर डाॅक्टर से दिखाया जा सकता है।

वहीं, फाउंडेशन की सचिव मोनी रानी ने कहा कि स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है। अस्पताल का प्रयास है कि मरीजों को एक ही परिसर में बेहतर जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और आधुनिक उपचार की सुविधाएं मिलें। संस्थान मरीजों और उनके परिजनों के लिए विश्वास का केंद्र बने, इसके लिए प्रयास किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यहां जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, लैप्रोस्कोपी, हृदय रोग, यूरोलॉजी और एनेस्थीसिया सहित विभिन्न चिकित्सा विभागों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों की देखभाल के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा MRI, सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, स्वच्छ वातावरण और 24 घंटे Emergency चिकित्सा सेवा की व्यवस्था भी इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है।

मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न मार्गों से अस्पताल आने-जाने के लिए बस सेवा के संचालन की भी व्यवस्था की गई है। SK मंडल का कहना है कि आधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से मरीजों को किफायती दर पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। यहां समस्तीपुर शहर के हर बड़े डॉक्टर बैठेंगे और अपनी-अपनी सेवा देंगे। अस्पताल की शुरुआत को जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कुल 650 बेड के इस अस्पताल की चर्चा जिले भर में हो रही है। इसे जिले का सबसे बड़ा और सबसे अत्याधुनिक अस्पताल बताया जा रहा है, जहां एक ही भवन में सभी प्रकार की सेवा न्युनतम शुल्क पर उपलब्ध रहेगी। वहीं अगले वर्ष से MBBS नामांकन के लिए भी संस्थान प्रयासरत है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

59 सेकंड ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

9 मिनट ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

16 मिनट ago

समस्तीपुर कोर्ट से बारह पत्थर चौक तक बनेगा ‘NO HORN’ जोन, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल

समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…

26 मिनट ago

समस्तीपुर में राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मुंगेर और एकलव्य की टीम ने दर्ज की जीत

समस्तीपुर : खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनदहाड़े महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हुआ बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के ने एक महिला को निशाना बनाते…

14 घंटे ago