Samastipur

ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा आयोजित शिविर में 25 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के सुजावलपुर स्थित एक्सपर्ट कोचिंग सेंटर परिसर में ग्रामीण रक्तदान संघ, बिहार के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। शिविर में कुल 25 रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अब्दुल गफ्फार, नंदन यादव, सुबोध यादव, शुभम यादव, संघ के अध्यक्ष राजकुमार एवं संरक्षक सुमित आनंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में रक्त संग्रह का कार्य रेड क्रॉस रक्त केंद्र, समस्तीपुर की टीम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी अब्दुल गफ्फार ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, बड़ी सर्जरी, प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं तथा अन्य आपात स्थितियों में मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे समय में रक्तदाता का योगदान किसी के लिए जीवनदायी साबित होता है। शिविर के संयोजक नंदन यादव, सुबोध यादव एवं शुभम यादव ने कहा कि रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। नियमित रक्तदान से समाज में रक्त की उपलब्धता बनी रहती है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आगे बढ़कर रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

शिविर में विशाल कुमार, शुभम यादव, ऋतिक कुमार, अमरनाथ राय, रणधीर कुमार, ओमप्रकाश, पिंटू कुमार, गुलशन कुमार, सुबोध कुमार, आदर्श कुमार, प्रिंस यादव, कौशिक कुमार, मुकेश कुमार साह, विक्रम कुमार, नितिन कुमार, आदित्य कुमार, राहुल कुमार, हिमांशु कुमार, सुजीत कुमार, नंदन यादव, गरीबनाथ कुमार एवं प्रकाश कुमार सहित अन्य रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

शिविर को सफल बनाने में संघ के सचिव विशाल कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश कुमार, कुंदन कुमार, कुणाल कुमार एवं अभिजीत कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संघ के सदस्यों ने लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए रक्तदान के लिए प्रेरित किया। वहीं, रेड क्रॉस की ओर से सीनियर तकनीशियन नवीन कुमार एवं शिवम कुमार उपस्थित रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना संघ का प्रमुख उद्देश्य है और भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

जन संवाद में समस्तीपुर डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…

1 घंटा ago

रंगों में सजे बच्चों के सपने, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना एवं सर्व शिक्षा अभियान, समस्तीपुर के तत्वावधान में…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 41 यूनिट रक्त संग्रहित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सनातन सेवा संस्थान द्वारा संचालित सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में रविवार को…

2 घंटे ago

रोटी बैंक के बैनर तले छायागृह जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 16 युवाओं ने किया रक्तदान

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर प्रखंड के देसरी उर्फ शाहजहांपुर पंचायत के वार्ड संख्या 18 में रविवार…

3 घंटे ago

स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी कोषांगों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026…

3 घंटे ago

सरायरंजन में जनरल स्टोर के एल्वेस्टर में सेंध लगाकर चोरी, करीब 20 हजार का सामान व नगदी ले गए चोर

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत स्थित महरी टोल, वार्ड संख्या 11…

4 घंटे ago