समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय की ओर से जिले के छह प्रखंडों में प्रखंडवार एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा। कैंप में निजी कंपनी द्वारा सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के कुल 150 पदों पर युवाओं का चयन किया जायेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद ने बताया कि जॉब कैंप 5 से 10 अक्टूबर तक अलग-अलग प्रखंड परिसरों में आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को संबंधित प्रखंड परिसर में पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के पदों के लिए 18 से 40 वर्ष आयु के पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी का कम से कम 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है। चयनित युवाओं को कंपनी के मानक के अनुसार करीब 15 हजार से 28 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा। चयन कंपनी द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर किया जायेगा।
5 अक्टूबर को रोसड़ा प्रखंड परिसर से जॉब कैंप की शुरुआत होगी। 6 अक्टूबर को शिवाजीनगर, 7 अक्टूबर को दलसिंहसराय, 8 अक्टूबर को विभूतिपुर, 9 अक्टूबर को मोहिउद्दीननगर और 10 अक्टूबर को वारिसनगर प्रखंड परिसर में कैंप लगाया जायेगा।
जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने योग्य युवाओं से निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
समस्तीपुर/उजियारपुर : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैता उत्तरी में 13वां…
समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…
समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…
समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…