समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस के बीच एनकाउंटर हो गई। इसमें जिले के टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर निवासी मनीष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बताया गया है की उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों में कई दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है। इसमें हत्या, अपहरण, लूट समेत गंभीर बारदात भी शामिल है। एनकाउंटर के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई।
जख्मी बदमाश को सदर अस्पताल लाए जाने की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी सतीश सुमन, नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी गई है। घटना के बाद मुसरीघरारी थाने की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है।

घटनास्थल पर किन परिस्थितियों में गोलीबारी हुई और बदमाश कैसे जख्मी हुआ, इस संबंध में फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। मामले को लेकर सदर डीएसपी सतीश सुमन फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से इस संबंध में बयान जारी किया जाएगा। पुलिस के आधिकारिक बयान के बाद ही घटना की पूरी परिस्थितियों, कार्रवाई के कारणों और अन्य तथ्यों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है, जबकि सदर अस्पताल में भी पुलिस अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही हैं।
#BREAKING : समस्तीपुर पुलिस ने किया हाफ-एकाउंटर, बदमाश को लेकर सदर अस्पताल पहुंची पुलिस, अभी कुछ भी बोलने से पुलिस कर रही परहेज, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा मामला, जख्मी बदमाश की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर के रहने वाले कुख्यात मनीष सिंह के रूप में की गई… pic.twitter.com/pmXMR5PwBw
— Samastipur Town (@samastipurtown) October 29, 2026




