समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की टीम ने बुधवार को पूसा प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया। आरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार के नेतृत्व में टीम ने मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन, उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर महमदा, प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला महमदा, प्राथमिक विद्यालय हरपुर महमदा, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूसा बाजार और राजकीय मध्य विद्यालय हरपुर का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला महमदा में बाउंड्री, पर्याप्त कक्षा-कक्ष, पेयजल और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था में कमी पायी गयी। विद्यालय तक पहुंचने के लिए पक्के रास्ते का भी अभाव बताया गया। उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर महमदा में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त कक्षा-कक्ष और खेल मैदान नहीं होने की बात सामने आयी। आरवाईए ने तैयार नए भवन में विद्यालय का संचालन शुरू कराने की मांग की।
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूसा बाजार में आठवीं कक्षा तक पढ़ाई होने के बावजूद पर्याप्त कक्षा-कक्ष और खेल मैदान का अभाव बताया गया। राजकीय मध्य विद्यालय हरपुर में भी खेल मैदान नहीं है। वहीं महादलित बस्ती के समीप सड़क किनारे जलजमाव की समस्या से विद्यार्थियों को परेशानी होने की बात कही गयी।
जांच टीम को विभिन्न विद्यालयों की रसोइयों ने कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं होने की शिकायत की। रसोइयों ने समय पर भुगतान और सम्मानजनक मानदेय की मांग की। आरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में बाउंड्री, कक्षा-कक्ष, शौचालय, पेयजल, खेल मैदान और पक्के रास्ते जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जानी चाहिए। उन्होंने कंप्यूटर, खेल व संगीत शिक्षकों की व्यवस्था, विद्यार्थियों को टाई, बेल्ट, जूता, बैग, कॉपी-किताब व छात्रवृत्ति देने तथा गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने रसोइयों के बकाया मानदेय का भुगतान करने की भी मांग की। टीम में राजीव कुमार, राजा कुमार और रंजन कुमार शामिल थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…
समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…
समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और स्वच्छता सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पंचायत…
समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…