Samastipur

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार रंजन ने की। विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार ठाकुर ने प्राचार्य का स्वागत किया। मौके पर कॉलेज के बरसर डॉ. विजय कुमार गुप्ता और मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश शाह मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभाग की पूर्व छात्राओं अंशु राज, कोमल कुमारी, अंजुम परवीन, पिंकी कुमारी, शिवानी कुमारी, अमृता कुमारी, साधना कुमारी, खुशी कुमारी, सोनाली कुमारी, सोनी कुमारी, प्रिय कुमारी, रानी कुमारी गोंड, राम भारती समेत अन्य पूर्व छात्राएं शामिल हुईं।

बीएससी ऑनर्स फिजिक्स की वर्तमान छात्राओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपने अनुभव साझा किए।पूर्व एवं वर्तमान छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार रंजन ने कहा कि शिक्षा छात्र जीवन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। निरंतर सीखने और प्रयास करने से ही सफलता हासिल की जा सकती है। बरसर डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने भौतिकी के गति के तीसरे नियम को जीवन से जोड़ते हुए उसके व्यावहारिक पहलुओं को समझाया। संयोजक भौतिकी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर अपूर्वा मुले ने इस कार्यक्रम को आयोजित कर महाविद्यालय में ऐतिहासिक शैक्षणिक गतिविधियों की। वहीं मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश शाह ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

16 मिनट ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

57 मिनट ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

12 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

13 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

13 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

15 घंटे ago