Samastipur

समस्तीपुर : बच्चे को लेकर नदी में कूदने पहुंची महिला, लोगों ने बच्चे को झपटकर बचाया; फिर महिला ने नदी में लगाई छलांग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित बाजिदपुर रानी पुल के समीप रविवार की दोपहर एक महिला अपने करीब पांच वर्षीय बच्चे को लेकर गंगा की सहायक वाया नदी में छलांग लगाने पहुंच गई। महिला के नदी में कूदने से पहले ही वहां मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला के हाथ से बच्चे को झपट लिया। इसके बाद महिला ने अकेले ही नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में डूबता देख करीब पांच से दस मिनट बाद एक युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

महिला को नदी से बाहर निकालने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई। घटना की सूचना मिलने पर महिला के स्वजन भी मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बच्चे को लेकर गंगा की सहायक वाया नदी में छलांग लगाने रानी पुल पर मौजूद थी। वह बच्चे के साथ नदी में छलांग लगाने की स्थिति में पहुंच गई थी। तभी मौके पर मौजूद लोगों ने तेजी दिखाते हुए उसके हाथ से बच्चे को झपट लिया।

इसी दौरान महिला ने नदी में छलांग लगा दी। महिला के पानी में जाने के बाद कुछ देर तक उसे बचाने के लिए कोई नदी में नहीं उतरा। इसी दौरान एक युवक ने हिम्मत दिखाई और पानी में छलांग लगा दी। बताया जाता है कि महिला का घर बर्मोतर बमौरा बताया जा रहा है। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। महिला ने घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

वहीं परिजनों ने भी इस संबंध में कुछ बताने से इनकार कर दिया। घटना के बाद बाजिदपुर रानी पुल के पास काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। महिला के नदी में छलांग लगाने को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं, लेकिन घटना के वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं हो सकी। राहत की बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से पांच वर्षीय बच्चा सुरक्षित बच गया और एक युवक के साहस से महिला की जान भी बच गई।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : कल्याणपुर में फर्जी चालान और अवधि समाप्त चालान पर बालू लदे दो ट्रक जब्त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात प्रशासन ने कार्रवाई…

48 मिनट ago

विद्यापतिनगर में NH-122 पर दो वाहनों में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक सवार गंभीर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-122 स्थित इमली ढाला, मऊ के समीप रविवार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, हटिया तक चलेगी मौर्य एक्सप्रेस; रीमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे का फैसला

समस्तीपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य…

15 घंटे ago

26 जिलों की मौजूदगी में समस्तीपुर की प्रभावी प्रस्तुति, शिक्षक सुभीत को ‘फेस ऑफ ट्रेनर’ की उपाधि

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय योजना निर्माण कार्यशाला में समस्तीपुर के लिए उस समय गौरव का क्षण…

15 घंटे ago

बिहार के बरौनी से गुजरात के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में भी होगा ठहराव

Amrit Bharat Express: रेल यात्रियों को जल्द ही एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सुविधा…

15 घंटे ago