Samastipur

उजियारपुर में हनुमान मंदिर से चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां चोरी, 1100 रुपये का चढ़ावा भी गायब

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और करीब 1100 रुपये का चढ़ावा चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी उमाशंकर दास उर्फ लालबाबा ने उजियारपुर थाने में आवेदन देकर तीन युवकों पर चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुजारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब सात बजे वह नित्यक्रिया के लिए मंदिर परिसर से बाहर गए थे। कुछ देर बाद वापस लौटे तो मंदिर में स्थापित भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की चांदी की मूर्तियां गायब थीं। इसके अलावा हनुमान जी की प्रतिमा के सामने रखा करीब 1100 रुपये का चढ़ावा भी वहां नहीं था।

पुजारी ने आवेदन में बताया है कि दोनों चांदी की मूर्तियों का वजन करीब 30 भरी था। उन्होंने उजियारपुर गांव निवासी संजीव कुमार, पंकज कुमार और एक अन्य युवक पर चोरी का आरोप लगाया है। पुजारी का कहना है कि घटना के समय उक्त युवक मंदिर परिसर में मौजूद थे। आवेदन के अनुसार, चोरी के संबंध में युवकों से पूछताछ करने पर उनके साथ गाली-गलौज भी की गई। पुजारी ने पूरे मामले की जांच कर चोरी गई मूर्तियों और चढ़ावे की बरामदगी के साथ आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

36 मिनट ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

51 मिनट ago

शहर के रामबाबू चौक पर चेन छिनतई के आरोप में पकड़ा गया युवक, आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…

1 घंटा ago

शराब कारोबार समेत गोलीबारी व तोड़फोड़ के आरोपित छोटू सिंह गिरफ्तार, शंभूपट्टी चौक से गुप्त सूचना पर समस्तीपुर पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी, तोड़फोड़ और अवैध शराब कारोबार…

2 घंटे ago

BJP के कल्याणपुर दक्षिणी व पश्चिमी मंडल में नए अध्यक्ष नियुक्त; पार्टी विरोधी गतिविधियों व संगठनात्मक कार्यों में लापरवाही की शिकायतों के बीच बदलाव

समस्तीपुर : भाजपा के संगठनात्मक जिला समस्तीपुर उत्तरी के अंतर्गत कल्याणपुर दक्षिणी एवं कल्याणपुर पश्चिमी…

2 घंटे ago