मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर स्टेशन के बाहर करीब 10 लाख रुपये के 412 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार, सिलीगुड़ी से लाई गई थी मादक पदार्थ की खेप

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी से जुड़े एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से करीब 412 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। मादक पदार्थ को खाद्य पदार्थ के एक डिब्बे में छिपाकर रखा गया था। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सोमवार की रात सूचना मिली थी कि एक महिला ट्रेन से ब्राउन शुगर की खेप लेकर समस्तीपुर पहुंचने वाली है।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने स्टेशन के बाहरी हिस्से में निगरानी शुरू कर दी। ट्रेन से महिला के उतरकर आगे बढ़ते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चार पुड़ियों में रखा ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने महिला के संपर्क में रहने वाले तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

IMG 20260827 WA0031

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के अतरुआ गांव निवासी अमरजीत पासवान की पत्नी बेबी कुमारी, मगरदही घाट निवासी गौरी साह के पुत्र मनोज कुमार, विनोद पासवान के पुत्र गौतम कुमार और संजय महतो के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मादक पदार्थ की खेप सिलीगुड़ी से लाए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। मामले में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150