समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम के तहत मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गए। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मेहनत से देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की तरक्की के लिए प्रधानमंत्री के समर्पण और कार्यशैली से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत दुनिया की महाशक्ति के रूप में उभरेगा। इस मौके पर भाजपा वारिसनगर दक्षिणी के प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह, भगवती न्यास समिति के सचिव रवि प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह, रिंकू सिंह, शंभू सिंह, बादल सिंह, यशवंत सिंह, पप्पू सिंह सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित थे।
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…