समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ पकड़ी गई युवती नेहा झा को अदालत से राहत मिल गई है. एक्साइज कोर्ट 2 में सोमवार को इस मामले की सुनवाई हुई, जिसके बाद उसे जमानत मिलने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, इस मामले में गिरफ्तार दूसरा आरोपी ईशान अभी भी जेल के अंदर ही है.
नेहा के वकील चंदन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दावा किया था कि दोनों के कब्जे से शराब बरामद हुई है. हालांकि, जांच में यह बात सामने आई कि नेहा के पास ट्रेन का टिकट तक नहीं था और वह अपने रिश्तेदारों को रिसीव करने जंक्शन पर आई थी. पुलिस ने उसे मुख्य रूप से शक के आधार पर हिरासत में लिया था, क्योंकि उसके पास से प्रत्यक्ष तौर पर कोई शराब बरामद नहीं हुई थी. बिना टिकट होना और बैग से सीधा संबंध न मिलना उसके पक्ष में एक सकारात्मक बिंदु साबित हुआ.
विगत 3 सितंबर की रात समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास कोच (एच-1, बर्थ 7) से शराब तस्करी का मामला सामने आया था. आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया और आरक्षी दीपक कुमार ने दल के साथ ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया था. इस दौरान पुलिस ने बैग में छिपाकर ले जाई जा रही कुल 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की थी. मौके से नेहा कुमारी और इशान कुमार नामक युवक को हिरासत में लिया गया था.
पुलिस पूछताछ में हरियाणा से शराब लाने की बात सामने आई थी, जबकि उनके बहनोई बनारस से ट्रेन से आ रहे थे. नेहा को जमानत मिलने के बाद अब उनके परिजनों द्वारा दूसरे आरोपी ईशान कुमार की रिहाई के लिए भी अदालत में कानूनी याचिका दायर करने की तैयारी की जा रही है. इस हाई-प्रोफाइल शराब जब्ती मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर नामांकन…
समस्तीपुर : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक व्यक्ति से 6.31 करोड़ रुपये की साइबर…
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में सोमवार को 14 कांडों में जब्त शराब का विनष्टीकरण…
समस्तीपुर : ज्ञान गौरव जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड (टीएलसी) की चौथी वार्षिक आमसभा…
समस्तीपुर : जिले में विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से…