समस्तीपुर : नगर निगम, समस्तीपुर में नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शनिवार को शहरी सफाई एजेंसी एवं पदाधिकारियों के साथ स्वचछता अभियान को लेकर विशेष बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने शहर में रोजाना दो टाइम सुबह और शाम सफाई अभियान मुख्य सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर चलाने का निर्देश दिया। साथ ही कचड़ा प्रबंधन घर-घर से गीला और सूखा कचडा अलग-अलग एकत्र करने के लिए सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा डिवाईडर पर लगी प्रकाश व साईनेज बोर्ड को समय से चालू एवं बंद करने के लिए संबंधित कर्मियों को निदेश दिया।
बैठक में एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने और दुकानदारों को कपड़े के थैले का उपयोग करने के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया गया। नालियों की सफाई, जलजमाव और बीमारियों से बचाव के लिए सभी छोटी-बड़ी नालियों की नियमित रूप से जल-निकासी और कीटनाशक/एंटीलार्वा का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा गया। नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने शहर के सभी निवासियों से अपने आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…