Samastipur

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार का भय दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने दरिंदगी का वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता व उसके स्वजनों को जान से मारने की बात कही। घटना करीब पांच माह पुरानी बताई जा रही है, जिसका खुलासा हाल ही में वीडियो सामने आने के बाद हुआ।

प्राथमिकी के अनुसार आठ सितंबर को पीड़िता की मां के मोबाइल पर एक आपत्तिजनक वीडियो पहुंचा। वीडियो में पुत्री के साथ दो युवक कथित रूप से ज्यादती करते दिखे, जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता ने बताया कि रात में जब वह शौच के लिए गांव के खेत की तरफ गई थी, तभी घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे हथियार दिखाकर बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। आरोपितों ने किसी को भी बताने पर पूरे परिवार को खत्म करने और वीडियो प्रसारित करने की खुली धमकी दी थी।

पीड़िता के मुताबिक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपितों ने बाद में भी उसके साथ जबरन गलत काम किया। परिवार की बदनामी और जान के डर से युवती ने पांच महीने तक इस जुल्म को खामोशी से सहा। मां के आवेदन पर मुसरीघरारी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

3 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

4 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

9 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

20 घंटे ago