दरभंगा जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र के पुअरिया पुल के समीप सोमवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार समस्तीपुर के अधिवक्ता मनीष कुमार की मौत हो गयी. हादसे में उनकी पत्नी श्रुति कुमारी और चार वर्षीय बेटी समीक्षा कुमारी भी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. तीनों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात मनीष कुमार ने दम तोड़ दिया. पत्नी और बेटी का इलाज अभी डीएमसीएच में चल रहा है.
मनीष कुमार समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के मुरियारो गांव के वार्ड-13 निवासी थे. वह पिछले चार वर्षों से समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे थे. परिजनों के अनुसार, सोमवार को मनीष कुमार अपनी पत्नी का ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से मूल प्रमाणपत्र लेकर बाइक से घर लौट रहे थे. बाइक पर उनकी पत्नी और चार वर्षीय बेटी भी सवार थीं. दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर जीडी गोयनका स्कूल और पुअरिया पुल के बीच सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर के बाद मनीष कुमार, उनकी पत्नी और बेटी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया. चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद देर रात मनीष कुमार की जान नहीं बच सकी. सूचना के बाद बेंता थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया. मनीष कुमार की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें छोटी बेटी समीक्षा भी हादसे में घायल है. घटना के बाद मुरियारो गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.
समस्तीपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) समस्तीपुर में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर बिहार…
समस्तीपुर : जिले के गायक व म्यूजिक प्रोड्यूसर सुमित झा का नया देवी भक्ति गीत…
समस्तीपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर बिहार पंचायत-नगर…
समस्तीपुर : झारखंड के जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में विगत 24…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के…
समस्तीपुर : बाढ़ की विभीषिका झेल चुके मोहनपुर प्रखंड के हरदासपुर इलाके में राहत वितरण…