Samastipur

समस्तीपुर : बाढ़ राहत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर व्यवस्था की तय हो जिम्मेदारी; प्रभारी सचिव ने दवा, चारा व पॉलिथीन शीट का पर्याप्त स्टॉक रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। प्रभारी सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने रविवार को रसलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला कंट्रोल रूम में डीएम रोशन कुशवाहा, एडीएम आपदा प्रबंधन राजेश सिंह सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में प्रभारी सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ राहत और बचाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक महत्वपूर्ण व्यवस्था के लिए संबंधित पदाधिकारी की स्पष्ट जवाबदेही तय करने को कहा गया। अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों की नियमित समीक्षा करने और किसी प्रकार की कमी सामने आने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

आश्रय स्थलों पर सुविधाओं की हो उपलब्धता

प्रभारी सचिव ने बाढ़ के कारण लोगों के विस्थापन की स्थिति में आश्रय स्थलों की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। आश्रय स्थलों पर भोजन, पेयजल सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सामुदायिक रसोई के संचालन की व्यवस्था भी दुरुस्त रखने को कहा गया। आपात स्थिति से निपटने के लिए उपलब्ध संसाधनों, मानव बल और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। सभी संसाधनों को कार्यशील स्थिति में रखने तथा आपदा की स्थिति में बिना विलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

दवा, चारा और पॉलिथीन शीट का स्टॉक रखने को कहा

स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जीवनरक्षक दवाओं सहित अन्य जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने का निर्देश दिया गया। पशुओं के लिए चारा और पशु चिकित्सा दवाओं की उपलब्धता की भी जानकारी ली गई। पशुपालन विभाग को जरूरत के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में चारा और दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा पॉलिथीन शीट का पर्याप्त भंडारण करने और जरूरतमंद परिवारों के बीच समय पर उसका वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जलस्तर और तटबंधों पर लगातार नजर

बैठक में जलस्तर की मौजूदा स्थिति की भी समीक्षा की गई। एडीएम आपदा प्रबंधन और बाढ़ प्रमंडल के अधिकारियों को जलस्तर पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया। संवेदनशील स्थानों और तटबंधों की सतत निगरानी करने को भी कहा गया। अनुमंडल पदाधिकारी को अनुमंडल स्तरीय कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी बनाए रखने तथा जिला स्तर पर 24 घंटे संचालित जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

माइकिंग से लोगों को किया जा रहा जागरूक

एडीएम आपदा राजेश सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित और संभावित प्रभावित क्षेत्रों में माइकिंग के माध्यम से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। लोगों को आवश्यक सावधानियों और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जा रही है। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति में पूरी तत्परता और आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में आम लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

ADM आपदा का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

2 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

9 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

19 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

19 घंटे ago