समस्तीपुर : लोहिया आश्रम में मंगलवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधान पार्षद सह जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शिवरानी देवी प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवरानी देवी प्रजापति ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं का उत्थान हुआ है।
महिलाओं को सम्मान, शिक्षा, नौकरी और राजनीतिक क्षेत्र में हिस्सेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि जदयू के भविष्य और कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करने के लिए निशांत कुमार तैयार हैं। उन्होंने जदयू संगठन को मजबूत बनाने के लिए महिला कार्यकर्ताओं से बूथ, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया, ताकि निशांत कुमार बिहार का नेतृत्व कर सकें।
समस्तीपुर की विधायक अश्वमेघ देवी ने कहा कि जदयू संगठन में महिलाओं को 26 वर्षों से अधिक समय से मजबूत भागीदारी मिल रही है। जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय ने कहा कि महिला प्रकोष्ठ की ओर से समय-समय पर जिले में सफल कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बिरिया देवी ने की, जबकि संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. ज्योति निर्मला ने किया।
मौके पर सुप्रिया रानी, अनिता मिश्रा, पुष्पलता कुमारी, ताराचंद मेहता, दीप्ति सिंह, मंजू पासवान, तारा देवी, प्रीति कुमारी, मंजू देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, राधा देवी, आशा देवी, गीता देवी, ममता देवी, श्रीती सिंह, मनीष कुमारी, बिजली देवी, जगतारिणी देवी, मीनाक्षी देवी, पूनम कुमारी, जिला प्रवक्ता अनस रिजवान, शुभकांत ठाकुर आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…