Samastipur

समस्तीपुर : सोये अवस्था में ग्रामीण चिकित्सक के सिर में ताबड़तोड़ गोली मारकर ह’त्या, सुबह जगने पर घर के लोगों को हुई जानकारी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परोरिया पंचायत स्थित केशरोरा गांव के वार्ड संख्या-13 में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने सोये अवस्था में ग्रामीण चिकित्सक गुलजार उर्फ शाहीन की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उनके सिर में कई गोलियां मारीं। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर चीख-पुकार मच गई।

बताया गया कि ग्रामीण चिकित्सक अपने घर के दरवाजे पर सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। गोली चलने की आवाज अथवा घटना की जानकारी तत्काल आसपास के लोगों को नहीं हो सकी। सुबह परिजनों के जगाने पहुंचने पर हत्या का पता चला। सूचना मिलते ही हसनपुर थानाध्यक्ष सुनीलकांत के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। इस दौरान तीन खोखे बरामद किए गए हैं। FSL की टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। हत्या के कारणों और घटना में शामिल बदमाशों के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार बोर्ड ने बढ़ायी परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख, इंटर-मैट्रिक के छात्र अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन…

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों को राहत दी…

5 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के नये छात्रों से भरी बस को रोककर मारपीट, विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन को जा रहे युवकों ने की मारपीट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के नये सत्र के छात्रों से…

6 घंटे ago

शराब मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन नशेड़ी भी पकड़े गए, मारपीट व चाकू से हमले के आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…

7 घंटे ago

सोये अवस्था में महिला से छेड़खानी कर आभूषण काटने का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को दबोचकर समस्तीपुर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के सोनवर्षा चौक पर घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक मोहल्ले में घर में घुसकर चोरी करने…

7 घंटे ago