समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर कॉलेज मैदान में जिला स्तरीय संघ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में स्वच्छता पर्यवेक्षकों और सफाई कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती, स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा कर्मियों की समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में स्वच्छता कर्मियों और पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान आवश्यक है। प्रतिभागियों ने नियमित मानदेय, सेवा सुरक्षा सहित अन्य लंबित मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया। साथ ही सदस्यता अभियान को गति देने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान समस्तीपुर जिला स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं सफाई कर्मी संघ की जिला इकाई का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। नई कमेटी में पूसा प्रखंड के पप्पू कुमार को जिला अध्यक्ष तथा मोरवा के हृषिकेश कुमार को जिला संरक्षक चुना गया। विभूतिपुर के अशोक कुमार झा एवं उजियारपुर के सूर्य नारायण राय को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं शिवाजीनगर के चंदन सहनी, विद्यापतिनगर के रौशन कुमार, पटोरी के अशोक कुमार एवं दलसिंहसराय के अनिल कुमार को जिला महासचिव बनाया गया। मोहद्दीनगर के अभिनंदन कुमार को जिला सचिव, शिवाजीनगर के मनीष कुमार को जिला कोषाध्यक्ष तथा खानपुर के यशवंत कुमार चौधरी को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
इसके अलावा मोहनपुर के नागेंद्र राम, हसनपुर के राजकुमार राय एवं शिवाजीनगर के जयकांत राय को जिला मार्गदर्शक मंडल का सदस्य बनाया गया। वहीं मोहद्दीनगर के प्रमोद राय, बिथान के मुकेश कुमार तथा रोसड़ा के रमेश कुमार को जिला सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई। संवाद कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने स्वच्छता कर्मियों और पर्यवेक्षकों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा जिले में स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…
समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…
समस्तीपुर : मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में…
समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…
अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…