Samastipur

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 30 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें 20 मामलों का आपसी सहमति एवं कानूनी प्रावधानों के तहत मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष 10 मामलों में संबंधित पक्षकारों को अगली सुनवाई की तिथि के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। सुनवाई के दौरान एसडीओ ने दोनों पक्षों, विशेषकर बुजुर्ग माता-पिता और उनके बच्चों की दलीलें गंभीरता से सुनीं।

प्रस्तुत मामलों की बारीकी से समीक्षा करने के बाद उन्होंने कहा कि बुजुर्ग माता-पिता की सेवा और उनका भरण-पोषण बच्चों का कानूनी एवं नैतिक दायित्व है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीओ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने वाले संबंधित बच्चों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आदेश की अवहेलना करने पर नियमानुसार जेल भेजे जाने की कार्रवाई भी हो सकती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि भरण-पोषण से जुड़े मामलों का नियमानुसार और संवेदनशीलता के साथ त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। एसडीओ ने कहा कि पात्र लोगों को समय पर न्याय और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

5 मिनट ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

1 घंटा ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

11 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

13 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

17 घंटे ago