Samastipur

शराब कारोबार समेत गोलीबारी व तोड़फोड़ के आरोपित छोटू सिंह गिरफ्तार, शंभूपट्टी चौक से गुप्त सूचना पर समस्तीपुर पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी, तोड़फोड़ और अवैध शराब कारोबार के आरोप में नामजद आरोपित छोटू सिंह उर्फ राजीव कुमार सिंह को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शंभूपट्टी चौक से उसे पकड़ा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपित से पूछताछ कर उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। जानकारी के अनुसार, मगरदही निवासी सुनील कुमार ने करीब एक सप्ताह पूर्व कर्पूरीग्राम थाने में आवेदन देकर छोटू सिंह को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

आवेदन में आरोप लगाया गया था कि छोटू सिंह शंभूपट्टी स्थित उनके पैतृक आवासीय परिसर में पहुंचा और वहां गोलीबारी की। इस दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार की रात गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने शंभूपट्टी चौक पर कार्रवाई करते हुए छोटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार और शराब से जुड़े कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के रामबाबू चौक पर चेन छिनतई के आरोप में पकड़ा गया युवक, आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…

44 मिनट ago

BJP के कल्याणपुर दक्षिणी व पश्चिमी मंडल में नए अध्यक्ष नियुक्त; पार्टी विरोधी गतिविधियों व संगठनात्मक कार्यों में लापरवाही की शिकायतों के बीच बदलाव

समस्तीपुर : भाजपा के संगठनात्मक जिला समस्तीपुर उत्तरी के अंतर्गत कल्याणपुर दक्षिणी एवं कल्याणपुर पश्चिमी…

1 घंटा ago

उजियारपुर में हनुमान मंदिर से चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां चोरी, 1100 रुपये का चढ़ावा भी गायब

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और…

1 घंटा ago

रेलवे का नया सिस्टम : अब RAC टिकट वाले यात्री सीट के लिए TTE के पीछे नहीं भागेंगे, नई व्यवस्था से होगी काफी सहूलियत

समस्तीपुर : ट्रेन में आरएसी टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे एक…

7 घंटे ago