Samastipur

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की समीक्षात्मक बैठक हुई। इसमें जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों, बच्चों की उपस्थिति, पूर्व प्राथमिक शिक्षा, पोषण संबंधी गतिविधियों और गर्भवती व धात्री महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की प्रखंडवार समीक्षा की गई। बैठक में एडीएम ब्रजेश कुमार, डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह और डीपीओ आईसीडीएस सुनीता कुमारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण और अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्रों पर बच्चों की नियमित उपस्थिति के साथ उन्हें गुणवत्तापूर्ण पोषण और पूर्व प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। केंद्रों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण करने का भी निर्देश दिया। बैठक में पोषण ट्रैकर पर लाभुकों से संबंधित आंकड़ों की प्रविष्टि और अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई।

डीएम ने सभी आवश्यक आंकड़ों की शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, भवन की स्थिति और बच्चों के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।

डीएम ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने और किसी प्रकार की कमी या लापरवाही मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना प्रशासन की प्राथमिकता है। पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए सभी अधिकारी और कर्मी आपसी समन्वय से कार्य करें।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

3 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

4 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

18 घंटे ago