Samastipur

वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में समस्तीपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाला आक्रोश मार्च, राहुल गांधी का फूंका पुतला

समस्तीपुर : राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा की उत्तरी जिला इकाई ने रविवार को समस्तीपुर शहर में आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मार्च से पहले स्टेडियम गोलंबर के समीप राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। आक्रोश मार्च स्टेडियम गोलंबर से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए समाहरणालय पहुंचा। इसके बाद मार्च पुनः स्टेडियम गोलंबर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर चल रहे थे तथा वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।

मार्च का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिमल कुमार गोलू ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने वंदे मातरम् का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् महज एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की भावना और राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और तिरंगे का सम्मान राजनीतिक मतभेदों से ऊपर होना चाहिए। भाजपा नेता ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कथित कृत्य के लिए देशवासियों से माफी मांगने की मांग की। वहीं, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसकी नीतियां राष्ट्रहित के विरुद्ध रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की एकता और सांस्कृतिक विरासत को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने वंदे मातरम् के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

Avinash Roy

Recent Posts

कार में छिपाकर ले जाई जा रही 166.68 लीटर शराब शहर के आदर्शनगर में जब्त, कार के इंजन और चेसिस नंबर घिसे मिले

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।…

1 घंटा ago

शहर के बहादुरपुर में ATM कार्ड बदलकर महिला के 25 हजार रुपये उड़ाये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 16 पुड़िया स्मैक के साथ सात युवक गिरफ्तार, FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक…

3 घंटे ago

शहर से सटे मोहनपुर में आलू की बुआई के दौरान जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मां-बेटे समेत चार जख्मी; एक घायल की हालत गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में जमीन विवाद को…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में अधेड़ की पीट-पीटकर ह’*त्या, गांव के कुछ लोगों पर आरोप; छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में एक साथ 3 युवकों की मौत के बाद सड़क जामकर आगजनी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…

15 घंटे ago