Samastipur

समस्तीपुर के वरीय उप-समाहर्ता पर पत्नी ने दहेज उत्पीड़न और जबरदस्ती गर्भपात कराने का लगाया आरोप, तीन पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर में पदस्थापित वरीय उप समाहर्ता संदीप झा और उनकी शिक्षिका पत्नी भावना कुमारी के बीच विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई है। पत्नी ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, गर्भावस्था में मारपीट कर गर्भपात कराने, जेवरात व मोबाइल समेत सामान छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। रोसड़ा थाना क्षेत्र के गायघाट गांव निवासी शिक्षिका भावना कुमारी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 30 अप्रैल को दरभंगा के एक होटल में संदीप झा के साथ हुई थी।

उनका आरोप है कि शादी में मायके पक्ष की ओर से करीब 25 लाख रुपये बैंक खाते के माध्यम से और 25 लाख रुपये नकद के अलावा सोने-चांदी के आभूषण, फर्नीचर व अन्य सामान दिए गए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उनसे 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। प्राथमिकी के अनुसार, मांग पूरी नहीं होने पर उनके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की गई। शिक्षिका ने गर्भवती होने के दौरान भी गंभीर मारपीट करने और इसके बाद परिचित चिकित्सक के माध्यम से इलाज कराकर घटना को छिपाने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी में पति पर उनके ममेरे भाई के विरुद्ध चोरी का झूठा आरोप लगाने की बात भी कही गई है।

शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई को पति उन्हें समस्तीपुर स्थित सरकारी आवास पर ले आए। वहां उनके साथ मारपीट की गई और वेतन की राशि देने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि उनकी मां डेजी झा और मामी किरण देवी जब कुशल-क्षेम पूछने सरकारी आवास पहुंचीं तो उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। इस दौरान मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण तथा शैक्षणिक एवं सरकारी दस्तावेज जबरन ले लिए गए और उन्हें तथा उनके स्वजनों को घर से बाहर निकाल दिया गया। प्राथमिकी में पति पर अपने प्रशासनिक पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर जान से मारने तथा सरकारी नौकरी समाप्त करवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में वरीय उप समाहर्ता के अलावा उनकी मां और बहन को भी आरोपित किया गया है।

दूसरी तरफ वरीय उप समाहर्ता संदीप झा ने भी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पत्नी भावना समेत पांच लोगों पर ऑफिसर कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में घुसकर मारपीट करने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूर्व में अपने आवास से करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी होने का भी आरोप लगाया है। मूल रूप से मधुबनी जिले के महरैल गांव निवासी संदीप झा ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व उनकी पत्नी भावना, सास डेजी झा और पत्नी के मामा के पुत्र सोनू ने मिलकर उनके घर से करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी की। 28 जुलाई की रात की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पत्नी भावना अपनी नानी के घर से अपनी ममेरी बहन तृप्ति और मां डेजी झा के साथ उनके आवास पर आई थीं।

संदीप झा के अनुसार, रात करीब 11 बजे उन्होंने भावना से उनके वाट्सऐप का पिन मांगा तो वह उग्र हो गईं। 29 जुलाई की दोपहर भावना के नानी गांव से अमन कुमार, डेजी झा, किरण देवी और सोनू उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। आरोप है कि घर में प्रवेश करते ही सभी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की सत्यता की पुष्टि की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

BRB को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने की मांग, AISA ने बुनियादी सुविधाओं की बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने समेत छात्रों की बुनियादी सुविधाएं…

11 घंटे ago

DAV की टीम ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी, जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन

समस्तीपुर : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं का…

11 घंटे ago

UPI के जरिए दलसिंहसराय की महिला के बैंक अकाउंट से 3.99 लाख रुपये साइबर फ्रॉड ने उड़ाए

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला साइबर फ्रॉड के निशाने…

12 घंटे ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हर्ष फायरिंग मामले में ललन ईश्वर के घर से राइफल और कारतूस बरामद, हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग का…

12 घंटे ago

मथुरापुर थानाध्यक्ष को हटाकर SP ने अनुसंधानकर्ता के रूप में भेजा रोसड़ा, धनंजय को मिली थानेदारी

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार को थानेदारी के पद…

15 घंटे ago