समस्तीपुर : जिला अवर निबंधक, समस्तीपुर तथा अवर निबंधक रोसड़ा, दलसिंहसराय और पटोरी से शोकॉज किया गया है। उन्हें तीन दिनों के अंदर जवाब देने को कहा गया है कि उनके कार्यालयों में शून्य निबंधन के लिए क्यों नहीं उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाए। उप निबंधन महानिरीक्षक, बिहार ने उन्हें शोकॉज किया है। शोकॉज पत्र में उनसे कहा है कि सरकार पेपरलेस निबंधन प्रक्रिया को लागू करने के लिए संकल्पित एवं प्रतिबद्ध है।
19 अगस्त 2026 को पेपरलेस निबंधन का सचिव ने समीक्षा की थी। समीक्षा में पाया गया कि आपके कार्यालय में 18 अगस्त तक इस प्रणाली से दस्तावेजों का निबंधन के लिए उपस्थापित दस्तावेजों की संख्या शून्य है, जो खेदजनक है। निबंधित दस्तावेजों की संख्या शून्य होने के कारण राजस्व संग्रहण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इससे स्पष्ट है कि आपके द्वारा पेपरलेस निबंधन प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू किये जाने में अभिरूचि नहीं ली जा रही है।
यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के प्रति आपकी घोर उदासीनता एवं कर्त्तव्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। यह भी संज्ञान में आया है कि आपके कार्यालय परिसर से कतिपय दस्तावेज लेखकों/सेवा प्रदाता द्वारा पेपरलेस निबंधन प्रणाली के विरूद्ध सोशल मीडिया पर लगातार दुष्प्रचार किया जा रहा है। इस गंभीर मामले पर संज्ञान लिया जाय एवं आम जनता तथा दस्तावेज लेखकों/सेवा प्रदाता से इसे रोकने के लिए संवाद स्थापित करें। सभी निबंधन कार्यालय में मे आई हेल्प यू बूथ संचालित है तथा पर्याप्त संख्या में कम्पयूटर ऑपरेटर पदस्थापित हैं, परन्तु ऐसा प्रतीत होता है कि आपके द्वारा आम जनता को न तो प्रेरित किया जा रहा है और न ही आम जनता को बूथ के माध्यम से पेरपलेस निबंधन व्यवस्था में सहायता दी जा रही है।
आम जनता को इस व्यवस्था का लाभ प्रचारित करते हुए अपने कार्यालय से मे आई हेल्प यू बूथ के माध्यम से ई-निबंधन पोर्टल पर उसकी इंट्री व दस्तावेज का प्रारूप ओपन टेक्क्स्ट बॉक्स में तैयार करवा कर दस्तावेज का निबंधन करना सुनिश्चित करें। अतः निदेशित किया जाता है कि पेपरलेस निबंधन की संख्या शून्य होने के कारण अपना स्पष्टीकरण तीन दिनों के अंदर विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे कि क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाये।
समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा और इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) की…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी गांव स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के मुसरीघरारी चौराहा NH-28 पर पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे अलाइनमेंट बदले जाने के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं घर जैसा भोजन उपलब्ध कराने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित एक प्लाईवुड कंपनी से गुरुवार को…