समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही है। जलस्तर की प्रवृत्ति बढ़ने की है। इस आशय कि जानकारी जल संसाधन विभाग एवं बाढ़ प्रमंडल दलसिंहसराय के सरारी स्थित कैंप में तैनात सहायक अभियंता मनीष कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रही है। जिसे लेकर गंगा तट की संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। गंगा तटों की निगरानी रात-दिन की जा रही है। रात्रि में गंगा तटों की निगरानी के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई है। गंगा नदी के दक्षिणवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है। हालांकि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है।
समस्तीपुर : जिला अवर निबंधक, समस्तीपुर तथा अवर निबंधक रोसड़ा, दलसिंहसराय और पटोरी से शोकॉज…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा और इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) की…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी गांव स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के मुसरीघरारी चौराहा NH-28 पर पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे अलाइनमेंट बदले जाने के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं घर जैसा भोजन उपलब्ध कराने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित एक प्लाईवुड कंपनी से गुरुवार को…