समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने स्वजनों को सूचना दी। इसके बाद स्वजन और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्यापतिनगर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तीनों को रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के बाजिदपुर पंचायत स्थित फरसा चौक वार्ड संख्या-3 निवासी राज कुमार पासवान के पुत्र छोटू कुमार (25), बेगूसराय जिले के मंसूरचक निवासी बृजेश पासवान के पुत्र रौशन कुमार (26) व नंदनी लगुनिया निवासी संजीव कुमार (24) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि छोटू व रौशन का ससुराल सिमरी गांव में एक ही परिवार में था। दोनों युवक रक्षाबंधन के मौके पर अपनी-अपनी पत्नी के साथ ससुराल गए हुए थे। गुरुवार को दोनों युवक अपने मित्र संजीव के साथ एक ही बाइक पर सवार हो ससुराल से घूमने के लिए हरपुर बोचहा की ओर निकले थे। इसी दौरान हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क के समीप पहुंचे। यहां अचानक हादसा हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
हालांकि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। किसी दूसरे वाहन की टक्कर से दुर्घटना हुई अथवा बाइक अनियंत्रित होकर किसी वाहन या अन्य वस्तु से टकराई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही दोपहिया वाहन पर सवार थे। उधर घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को संभाला और उनके फोन से स्वजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में स्वजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्यापतिनगर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रखंड के…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…
समस्तीपुर : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर की…
समस्तीपुर : समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में…
समस्तीपुर : संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को मोरदिवा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर परिसर में चल रहे NCC 12 बटालियन के प्रशिक्षण शिविर…