Samastipur

समस्तीपुर : ईद-मिलाद-उन-नबी जुलूस में शामिल 10 वर्षीय मासूम की रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौ’त

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को विद्यापतिनगर से मलकलीपुर की ओर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान जुलूस में शामिल एक 10 वर्षीय मासूम ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जुलूस में शामिल लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र अंतर्गत कलीमिनगर निवासी मो. महबूब के पुत्र मो. फरीद ( 10 ) के रूप में हुई है।

बताया गया कि फरीद अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता सऊदी अरब में रहते हैं। उधर इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईद-मिलाद-उन-नबी का जुलूस विद्यापतिनगर से मलकलीपुर की ओर जा रहा था। फरीद जुलूस में शामिल था। इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक पार करने लगा। ट्रैक पार करने के क्रम में वह तेज रफ्तार जनहित एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचनामा तैयार कर शव स्वजनों को सौंपे जाने की कार्रवाई की गई। हादसे के बाद कलीमीनगर सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर है। वहीं इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में मेडिकल हॉल का ताला काटकर तीन लाख की दवाएं और 20 हजार रुपये नगद की चोरी

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा हाट स्थित अमित मेडिकल हॉल…

55 मिनट ago

समस्तीपुर में रिटायर्ड दरोगा के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व 50 हजार नगद चोरी, मुफस्सिल पुलिस ने दर्ज किया मामला

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धरमपुर जिलेबिया मोड़ स्थित रेलवे गुमटी के पास एक…

1 घंटा ago

विभूतिपुर में बदमाशों ने युवक को मारी ताबड़तोड़ गोली, नाजुक स्थिति में रेफर

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार की देर शाम दो बाइक…

3 घंटे ago

महिला शिक्षिका से दुर्व्यवहार के आरोप में प्रधान शिक्षक निलंबित, देर रात वाट्सएप पर भी शिक्षिका को मैसेज भेजा करते थे प्रधान शिक्षक

समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रसलपुर पैठान के प्रधान शिक्षक राजीव रंजन पर…

3 घंटे ago

कांकर-दसौत सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, रोसड़ा विधायक ने काम कराया बंद

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत कांकर घाट पुल के निकट ग्रामीण कार्य…

5 घंटे ago

13 वर्ष की उम्र में यशिता ने लिखी ‘It’s Gen Z!’, किताब में Gen Z की सोच, भावनाओं और अनुभवों को दी शब्दों की अभिव्यक्ति

बिहार के बेगूसराय जिले के तेयाय गांव की रहने वाली 13 वर्षीय यशिता भारद्वाज ने…

7 घंटे ago