Samastipur

समस्तीपुर में रिटायर्ड दरोगा के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व 50 हजार नगद चोरी, मुफस्सिल पुलिस ने दर्ज किया मामला

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धरमपुर जिलेबिया मोड़ स्थित रेलवे गुमटी के पास एक बंद घर में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। चोरी की घटना रिटायर्ड दरोगा मिथिलेश प्रसाद लाल के घर में हुई। घटना के संबंध में बताया गया है कि श्रावणी घड़ी पर्व को लेकर मिथिलेश प्रसाद लाल का पूरा परिवार अपने पैतृक गांव गया हुआ था। इस दौरान घर पूरी तरह बंद था और मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। परिवार के सदस्य जब वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था और घर में रखे आभूषण व नकद रुपये गायब थे। इसके बाद घटना की सूचना मुफ्फसिल थाने की पुलिस को दी गई।

पीड़ित की ओर से थाना में आवेदन देकर चोरी हुए सामान की बरामदगी और कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान में 10 ग्राम का एक सोने का झुमका, 5 ग्राम का एक सोने का झुमका, 7 ग्राम का सोने का लॉकेट, 7 ग्राम का सोने का टीका, 3 ग्राम का सोने का नथ, 6 ग्राम का सोने का ढोलना, 6 ग्राम का सोने का अंगूठी, 6 ग्राम के सोने के पांच नाक के नाथ, चांदी की तीन जोड़ी पायल और चांदी के करीब 20 पीस बिछिया शामिल हैं। इसके अलावा 50 हजार रुपये नगद भी चोरी हुए हैं। इस संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि चोरी को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

6 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

7 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

20 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

20 घंटे ago