Samastipur

मनरेगा के सात योजनाओं में बिना काम कराये 9.81 लाख रुपये की निकासी पर जांच के आदेश

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान मनरेगा से संचालित सात योजनाओं में बिना काम कराये 9 लाख 81 हजार 401 रुपये की निकासी किये जाने की शिकायत सामने आई है। शिकायत के बाद उजियारपुर मनरेगा विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं। पीओ महेश कुमार ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर सभी योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया है।

बताया गया है कि पंचायत में मनरेगा के तहत सात योजनाओं पर करीब 17 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान था। शिकायतकर्ता उमेश सहनी ने आरोप लगाया कि योजनाओं पर वास्तविक कार्य कराये बिना ही 9,81,401 रुपये की राशि निकाल ली गयी। उन्होंने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों एवं संबंधित कार्यालयों में शिकायत दर्ज करायी थी।

चार सदस्यीय टीम करेगी जांच

शिकायत के आधार पर गठित जांच कमेटी में जेई सचिन कुमार, पंचायत तकनीकी सहायक सुबोध कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार और शशि भूषण कुमार को शामिल किया गया है। टीम को संबंधित योजनाओं के स्थल पर जाकर भौतिक सत्यापन करने और वास्तविक स्थिति की जांच करने का निर्देश दिया गया है।

नाला व ग्रामीण सड़कों की योजनाएं शामिल

जांच के दायरे में पंचायत में दो बाहा (बड़े नाले) तथा चार अलग-अलग ग्रामीण सड़कों से जुड़ी योजनाएं हैं। इनमें मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग और पीसीसी ढलाई से संबंधित कार्य शामिल हैं। टीम मौके पर जाकर यह पता लगाएगी कि योजनाओं पर कितना काम हुआ है और उसके अनुपात में कितनी राशि की निकासी की गयी है।जांच कमेटी को स्थल निरीक्षण के बाद अपना प्रतिवेदन विभाग को सौंपना है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायत में लगाये गये आरोप कितने सही हैं और निकासी की गयी राशि के अनुरूप योजनाओं पर कार्य हुआ है या नहीं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

40 मिनट ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

48 मिनट ago

समस्तीपुर : निर्यात से खुलेगा कारोबार व रोजगार का द्वार, MSME कार्यशाला में उद्यमियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

समस्तीपुर : स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, कारोबार के विस्तार और रोजगार सृजन…

2 घंटे ago