Samastipur

समस्तीपुर में बेटी की छठी पर घर में पसरा मातम, पति ने पत्नी को मारी गोली; अस्पताल में मौ’त, वारदात के बाद फरार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही गांव में मंगलवार रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद महिला को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल महिला को उसका भाई बाइक से समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद आरोपी पति फरार है।

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही गांव में बेटी की छठी का उत्सव देखते ही देखते मातम में बदल गया। दो बेटों के बाद घर में बेटी के जन्म से परिवार में खुशियां थीं। मंगलवार रात नवजात बेटी की छठी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पति ने अपनी ही पत्नी मंजुला देवी को गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी।

गोली चलने की आवाज और महिला के घायल होने की खबर मिलते ही घर में अफरातफरी मच गई। गंभीर हालत में मंजुला देवी के भाई ने उन्हें तत्काल बाइक से समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को उम्मीद थी कि इलाज से उनकी जान बच जाएगी, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

मृतका की पहचान चकलालशाही गांव निवासी सूरज सहनी की पत्नी मंजुला देवी के रूप में हुई है। मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही हलई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था और गोली चलाने की घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस आसपास के लोगों और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बुधवार की सुबह घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया है। टीम मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाएगी। घटना में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्यात से खुलेगा कारोबार व रोजगार का द्वार, MSME कार्यशाला में उद्यमियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

समस्तीपुर : स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, कारोबार के विस्तार और रोजगार सृजन…

50 मिनट ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता बैठक, रूफटॉप सोलर और सब्सिडी की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने के…

58 मिनट ago

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

1 घंटा ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

10 घंटे ago