समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर में रोसड़ा-दरभंगा मुख्य पथ पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गयी। हादसे में उसके दो बच्चे भी घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मृतका की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के राहटोली वार्ड संख्या-5 निवासी अंकिता गुप्ता (35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि अंकिता अपने परिवार के साथ सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि अंकिता की मौके पर ही मौत हो गयी। अंकिता के तीन छोटे बच्चे हैं। इनमें रौशनी करीब पांच वर्ष, राजा तीन वर्ष और राजन करीब डेढ़ वर्ष का है। उनके पति रोशन साहनी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही हथौड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मौसम के नेतृत्व में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाला मुआवजा जल्द उपलब्ध कराया जायेगा। सीईओ अम्बपाली भी घटनास्थल पर पहुंचीं और परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मुख्य पथ पर वाहन चालक अक्सर तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित करने और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
समस्तीपुर : बिहार में जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से 17…
समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर सदर एसडीओ कार्यालय के सामने सोमवार और मंगलवार की…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मनियर में अपराध की बड़ी वारदात…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव में पोक्सो मामले में…
केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जुबान फिसलने पर…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन की…