Samastipur

समस्तीपुर में पेपरलेस रजिस्ट्री का कातिब कर रहे हैं विरोध, दो दिन में एक भी दस्तावेज नहीं हुआ निबंधित

समस्तीपुर : बिहार में जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से 17 अगस्त से पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू कर दी गई है। लेकिन समस्तीपुर में नई व्यवस्था शुरू होने के बाद शुरुआती दो दिनों में एक भी जमीन का निबंधन नहीं हो सका। कातिबों के काम के बहिष्कार और नई व्यवस्था को लेकर उनकी आपत्तियों के कारण निबंधन कार्यालयों में काम प्रभावित रहा। इसका सीधा असर निबंधन विभाग के राजस्व पर भी पड़ा है।

निबंधन विभाग के अनुसार नई व्यवस्था के तहत जमीन की रजिस्ट्री के लिए पारंपरिक कागजी दस्तावेज तैयार करने की आवश्यकता नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी की जाएगी। क्रेता और विक्रेता की पहचान ओटीपी के माध्यम से होगी और निबंधन के बाद डिजिटल दस्तावेज उपलब्ध कराया जाएगा।

आईडी नहीं मिलने और ओटीपी को लेकर कातिबों की आपत्ति

वरीय कातिब मो. अख्तर ने बताया कि विभाग की ओर से कातिबों को आईडी उपलब्ध कराने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक आईडी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि कई ग्राहकों के मोबाइल नंबर जमीन के रिकॉर्ड से लिंक नहीं हैं। ऐसे में ओटीपी आधारित प्रक्रिया में परेशानी आने की आशंका है। उनका कहना है कि कातिबों को पहले बताया गया था कि आवश्यक विवरण और हस्ताक्षर आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन पर्याप्त तैयारी के बिना ही पेपरलेस व्यवस्था शुरू कर दी गई। इसी कारण कातिबों ने काम का बहिष्कार किया है।

दो दिन में रजिस्ट्री नहीं, राजस्व पर पड़ा असर

पेपरलेस व्यवस्था लागू होने से पहले जिले में जमीन निबंधन का काम सामान्य रूप से चल रहा था। 13 अगस्त को 280 दस्तावेजों का निबंधन हुआ था, जिससे विभाग को 1 करोड़ 71 लाख 11 हजार 442 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। वहीं, 14 अगस्त को 362 दस्तावेजों का निबंधन हुआ और 2 करोड़ 40 लाख 56 हजार 26 रुपये का राजस्व मिला। इसके बाद 17 अगस्त से पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने के बाद दो दिनों में एक भी निबंधन नहीं होने से विभाग के राजस्व पर बड़ा असर पड़ा है।

दस्तावेज को लेकर ग्राहक भी असमंजस में

ग्राहक सुनील कुमार झा ने कहा कि पहले कातिब दस्तावेज तैयार करते थे। क्रेता और विक्रेता दस्तावेज को पढ़कर उसकी जानकारी समझते थे और फिर उस पर हस्ताक्षर करते थे। इससे जमीन की रजिस्ट्री को लेकर संतुष्टि रहती थी। उन्होंने कहा कि पेपरलेस व्यवस्था में आम ग्राहक के लिए यह समझना मुश्किल हो सकता है कि जमीन वास्तव में उसके नाम निबंधित हुई है या नहीं। ऐसे में नई व्यवस्था को लेकर ग्राहकों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

पहले आईडी और भुगतान की व्यवस्था स्पष्ट करने की मांग

कातिब पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि विभाग ने 17 अगस्त से पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक नई व्यवस्था के तहत एक भी व्यक्ति ने रजिस्ट्री नहीं कराई है। कातिबों की मांग है कि विभाग की ओर से उन्हें आईडी उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा पांच हजार रुपये के पारिश्रमिक को चालान के माध्यम से जमा करने की व्यवस्था करने की भी मांग की गई है। कातिबों की आपत्तियों और ग्राहकों की शंकाओं के बीच अब निबंधन विभाग के सामने नई व्यवस्था की व्यावहारिक दिक्कतों को दूर कर रजिस्ट्री प्रक्रिया को सुचारु रूप से शुरू कराने की चुनौती है।

Avinash Roy

Recent Posts

चैता उत्तरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 13वां स्थापना दिवस व सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर/उजियारपुर : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैता उत्तरी में 13वां…

5 घंटे ago

समस्तीपुर की सड़कों पर अचानक उतरी पुलिस, SP अरविंद प्रताप सिंह ने खुद संभाली कमान, एक-एक वाहनों की हुई जांच

समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…

7 घंटे ago

रोसड़ा में बच्चे का झाला दिखाने के बहाने आभूषण दुकान में घुसा बदमाश, हथियार दिखाकर जेवर से भरा बाॅक्स लेकर हुआ फरार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले इन 6 प्रखंडों में 5 से 10 अक्टूबर तक लगेगा जॉब कैंप, 150 पदों पर होगा युवाओं का चयन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय…

8 घंटे ago

रात से ही गायब 10 वर्षीय मासूम बच्चे का शव गाछी में मिला, पहुंची पुलिस; परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…

15 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

1 दिन ago